WhatsApp Icon Join Now

सपनों की SUV! Mahindra Bolero का 2025 मॉडल हुआ लॉन्च, 28 KMPL और गरीबों की कीमत में

सरकारी नौकरी ग्रुप से जुड़े Join Now

भारत में अगर कोई गाड़ी सालों से लोगों के दिलों में बसी है, तो वो है Mahindra Bolero. ये गाड़ी आम भारतीयों के लिए एक भरोसेमंद साथी रही है चाहे गांव की पगडंडियां हों या शहर की सड़कों पर इसका जलवा साफ दिखता है। 20 साल से भी ज्यादा वक्त से चल रही इस SUV को अभी तक कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला था।

अब खबर ये है कि Mahindra Bolero एकदम नए रूप में आने वाली है और इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसे 15 अगस्त को स्वंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। ये भी कहा जरा है की इसका नाम Mahindra Thar Sports भी हो सकता है। नई Bolero में कई ऐसे बदलाव होंगे जो इसे बाजार की बाकी SUV से अलग बना देंगे। चलिए जानते हैं 5 सबसे दमदार अपडेट्स जो इस SUV को खास बनाते हैं.

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero

इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन

पहले के दौर में कई गाड़ियों में इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन देखने को मिलता था, जैसे Honda City या Maruti Baleno. लेकिन अब ये फीचर सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित रह गया है। खुशी की बात ये है कि नई जनरेशन Bolero में भी इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन दिया जाएगा, जिससे गाड़ी की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग पहले से बेहतर हो जाएगी।

ये भी पढ़े : कम कीमत में धमाल मचाएगी Toyota RAV4 2025! शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और लग्ज़री इंटीरियर का खुलासा

फ्लश टाइप डोर हैंडल्स

अब जमाना बदल रहा है और गाड़ियों में डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी की झलक दिखने लगी है। Kia Syros और Tata Curvv जैसे मॉडल्स में पहले ही फ्लश टाइप डोर हैंडल्स आने लगे हैं। लेकिन Mahindra XUV700 ने इसे एकदम प्रीमियम अंदाज़ में पेश किया था। उम्मीद है कि नई Bolero में भी ऐसे ही मोटराइज़्ड फ्लश डोर हैंडल्स देखने को मिलेंगे।

स्कार्पियो जैसा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Bolero का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी महिंद्रा की स्कार्पियो जैसा लगाया जाएगा। ऐसा करने से इसको बनाने में खर्चा कम रखने में मदद मिलेगी, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया और फुल डिजिटल क्लस्टर दिया गया, तो गाड़ी की कीमत बढ़ सकती है।

दमदार रोड प्रजेंस और मस्कुलर डिजाइन

Bolero का नाम सुनते ही एक मजबूत और रोड पर दबदबा बनाने वाली SUV की तस्वीर सामने आ जाती है। टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई Bolero की तस्वीरें बताती हैं कि इसमें स्क्वेयर बॉडी पैनल्स और upright स्टांस दिया गया है। इसके लुक्स थोड़े-बहुत लैंड रोवर डिफेंडर की याद जरूर दिलाते हैं और यही इसकी खासियत है।

पैनोरमिक सनरूफ और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

बड़ी खबर ये है कि 2026 में आने वाली नई Bolero में अब पैनोरमिक सनरूफ भी दी जाएगी, जो Thar Roxx में भी देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल-2 ADAS, प्रीमियम साउंड सिस्टम, बड़ा टचस्क्रीन जैसे शानदार फीचर्स मिलने की भी पूरी उम्मीद है।

मेरा नाम दीपक राणा है और पिछले 10 साल से आर्टिकल लिख रहा हु और मैंने हर टॉपिक पर आर्टिकल लिखे है . आर्टिकल लिखने से पहले में उसकी सत्यता की जांच करता हु तब जाके ही उसको पब्लिश करता हु .

Leave a Comment

WhatsApp Icon Join Now