WhatsApp Icon Join Now

महज ₹2 लाख डाउन पेमेंट में मिलेगी Mahindra Scorpio N – जानिए EMI और फाइनेंस डिटेल

सरकारी नौकरी ग्रुप से जुड़े Join Now

अगर आप एक दमदार SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट थोड़ा टाइट है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। महिंद्रा की Scorpio N अब ऐसे फाइनैंस विकल्पों के साथ आ रही है, जिसमें आप सिर्फ ₹2 लाख डाउन पेमेंट देकर इसे घर ला सकते हैं। हर महीने EMI देकर SUV की कीमत आराम से चुकाई जा सकती है।

Mahindra Scorpio N
Mahindra Scorpio N

कितनी है कीमत

Scorpio N का पेट्रोल बेस वेरिएंट Z2 E Manual की ऑन-रोड कीमत करीब ₹16.57 लाख है। वहीं डीजल Z2 E Manual की ऑन-रोड कीमत ₹17.35 लाख तक जाती है। दोनों ही वेरिएंट Rear Wheel Drive ऑप्शन में आते हैं। पेट्रोल मॉडल में 1997cc का इंजन मिलता है, जो 200 BHP तक की पावर देता है। वहीं डीजल मॉडल 2198cc इंजन के साथ आता है जो 130 BHP की ताकत देता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट करीब 12.17 kmpl देता है जबकि डीजल करीब 15.94 kmpl तक चलता है।

₹2 लाख डाउन पेमेंट पर कैसी बनेगी EMI?

अगर आप पेट्रोल वेरिएंट लेते हैं और ₹2 लाख डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹14.57 लाख का लोन लेना होगा। अगर यह लोन 10% ब्याज दर पर 5 साल के लिए लिया जाए, तो आपकी हर महीने की EMI करीब ₹30,957 बनेगी। इस दौरान कुल ₹4 लाख ब्याज देना होगा।

ये भी पढ़े : मात्र ₹2,199 EMI में घर लाएं TVS iQube Scooter! सब्सिडी के साथ 120KM रेंज और 1 घंटे में फुल चार्ज

वहीं, डीजल वेरिएंट के लिए डाउन पेमेंट ₹2 लाख रखने पर ₹15.35 लाख का लोन बनता है और 5 साल के लिए EMI करीब ₹32,614 प्रति माह देनी होगी। डीजल वेरिएंट पर कुल ब्याज करीब ₹4.22 लाख आता है।

सेफ्टी और स्टाइल दोनों में दमदार

Mahindra Scorpio N को Global NCAP की तरफ से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाता है। SUV का डिजाइन शार्प है, रोड प्रेजेंस दमदार है और इसमें मिलने वाले बेसिक फीचर्स भी काफी आकर्षक हैं। खासकर युवाओं और फैमिली दोनों के लिए ये परफेक्ट SUV बनती है।

मेरा नाम दीपक राणा है और पिछले 10 साल से आर्टिकल लिख रहा हु और मैंने हर टॉपिक पर आर्टिकल लिखे है . आर्टिकल लिखने से पहले में उसकी सत्यता की जांच करता हु तब जाके ही उसको पब्लिश करता हु .

Leave a Comment

WhatsApp Icon Join Now